सोशल मीडिया के दुरूपयोग से समाज चिन्तित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन मंगलवार को सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर जागरूकता रैली निकाली गई। यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मीनू कश्यप के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा हैlमंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ किया गया। छात्राओं ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग से संबंधित विषय पर जन जागरूकता हेतु एक रैली निकालीl जिसमें उन्होंने अनेक नारों का उपयोग करते हुए जैसे कि “मीडिया है वरदान समाज में लाता है ज्ञान” और” ना पढ़ने ढूंढ रहे हैं बहाने” आदि के माध्यम से ग्रामीण वासियों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग के विषय में जागरूक कियाl इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं के द्वारा दोएमी ग्राम में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं तथा शिक्षकों के सामने सोशल मीडिया के दुरुपयोग से संबंधित विषय पर एक नाटक का आयोजन किया गयाl जिसमें काजल शर्मा, साक्षी शर्मा, पारुल, रूशाली, शिखा मनी, अनुराधा, श्रुति मिश्रा, दीप्ति चौधरी और नेहा ने भाग लिया।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में छात्राओं के द्वारा एक भाषण और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl भाषण प्रतियोगिता में कुल 11 छात्राओं ने भाग लियाl जिसमें पारुल सागर प्रथम, श्रुति मिश्रा और सिमरन चौधरी द्वितीय, संजना बक्शी तृतीय तथा रूशाली और मुस्कान को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलाl कविता प्रतियोगिता में कुल 7 छात्रों ने भाग लिया इसमें काजल शर्मा प्रथम, दीप्ति चौधरी दितीय, श्रुति मिश्रा तृतीय तथा सलोनी त्यागी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलाl इसके पश्चात छात्राओं ने शिविर स्थल के आसपास के एरिया में अनेक पौधों का पौधारोपण कियाl जिसमें कुछ ग्रामीण वासियों ने भी अपना योगदान दियाl सभी ग्रामीण वासियों ने छात्राओं के इस सकारात्मक पहल की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाने के लिए प्रोत्साहित कियाl
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622
























