
समाजसेविकाओं ने डीएम को बांधी राखी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की वरिष्ठ समाजसेविका और नमामि गंगे गंगा की जिला संयोजिका अलका निम ने जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर को रक्षाबंधन के पर्व पर रक्षा का सूत्र बांधा। इस अवसर पर अधिकारियों ने बहनों को सुरक्षा व रक्षा का वचन दिया। साथ ही उपहार देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ समाज सेविका अलका निम ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का एक प्रतीक है। उन्होंने जिलाधिकारी, एसपी, एएसपी के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर उनके साथ पूनम सिंगल, मुनेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























