
👁 0 views Views
कड़कड़ाती सर्दी में सक्रिय हुए समाज सेवी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): कड़कड़ाती सर्दी से असहाय लोगों को राहत दिलाने के लिए सरकार ने कम्बल वितरण,रैन बसेरे आदि की व्यवस्था की है,परन्तु हापुड के समाजसेवी भी इस नेक काम से पीछे नहीं है।विजय सर्राफ भी आगे आए है जिन्होने असहाय लोगो को कम्बल वितरित कर सर्दी से राहत दिलाने का प्रयास किया है।हापुड कलैक्टर गंज के कपिल मुंजाल ऐसे नौजवान है जो गत एक पखवाड़ा से रात के समय निर्धन लोगो को चाय पिला रहे है।वह रोजाना चाय से केतली भरा जार लेकर निकलते है और असहाय लोगो को चाय पिलाते है।कपिल नंगे पैर घूमने वाले बच्चो को चप्पल भी वितरित की है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























