
पिलखुआ रामलीला मंच पर समाज सेवी का स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड पिलखुवा के द्वारा भगवान श्री राम चंद्र जी माता सीता व लक्ष्मण जी की आरती करने के लिए भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन नगर इकाई पिलखुवा को आमंत्रित किया गया।फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री धीरज गर्ग वाडीलाल, जिला उपाध्यक्ष एड अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीरज गर्ग ने आरती करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
आरती के पश्चात राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा मंच पर पटका पहनाकर सम्मानित किया।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारी राजेश मित्तल अखिलेश मित्तल आशीष मित्तल श्री भगवान गोयल अनिल अग्रवाल मनीष माहेश्वरी वरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अंत में भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन के नगरअध्यक्ष अजय गोयल ने संस्था को सम्मानित करने के लिए राम लीला कमेटी का धन्यवाद प्रकट किया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























