हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार फेस टू कॉलोनी में सोमवार की देर रात एक सांप निकलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जिसके बाद लोगों ने सांप को अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
लोगों का कहना है कि आसपास मौजूद झाड़ियों की वजह से कभी भी यहां सांप आदि निकल आते हैं जिससे लोगों को असुविधा हो रही है और यहां अक्सर सांप निकल आते हैं जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इलाके की साफ सफाई की जाए जिससे उन्हें परेशानी ना हो.
























