Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला प्रभा विहार निवासी एक युवक को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एंटी स्नेक वेनम लगाए जाने के पश्चात युवक की हालत में सुधार आ रहा है।
मामला शनिवार की सुबह का है जब प्रभा विहार निवासी निशांत पुत्र बृजपाल किसी काम से बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे सांप ने काट लिया लेकिन निशांत को पता ही नहीं चला। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे सांप के काटे जाने का पता चला। युवक का उपचार जारी है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8909980038


























