
यात्रियों से भरी बस से निकला धुआं, दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर पहुंची करीब 50 सवारियों से भरी एक बस में बीती रात अचानक आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है जब दिल्ली से बरेली जा रही सवारियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। जैसे ही बस मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग के पास पहुंची तो किन्हीं कर्म से बस से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख लोगों के होश उड़ गए और बस से उतरकर उन्होंने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल की दो टीमें मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाया।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























