👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डी. फार्मा फाईनल ईयर के छात्रों को टेबलेट का वितरण किया गया जिसे पाकर छात्र काफी प्रसन्न हुए। वितरण समारोह में प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को टेबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डा. रामाचन्द्रन, उपाध्यक्ष रम्या रामाचंद्रन द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. नितिन कुमार, एम नटराजन, रघुवीर दत्त पांडे, डॉ. सौरभ गोयल, जसवंत सिंह, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे। तकनीकी सश्क्तीकरण के उद्देश्य से छात्रों को स्मार्टफोन व टेबलेट वितरित किए गए।


























