एसएसवी कालेज में स्मार्ट फोन वितरित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस०एस०वी० कॉलिज, हापुड में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत उ०प्र० में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु संचालित स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभाम्भ सम्मानित अतिथिगणों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राजेन्द्र अग्रवाल (सांसद, मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र) द्वारा बताया कि उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा इसी महाविद्यालय से की थी और वे आज भी महाविद्यालय में आने पर अभिभूत महसूस करते है। उन्होने छात्र-छात्राओं को तकनीक के सही उपयोग से अपनी शिक्षा में नये आयाम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया व छात्र-छात्राओं को अपने संयमित होकर अपने पठन-पाठन पर ध्यान देकर शहर व देश का नाम ऊंचा करने का आहवान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हापुड सदर विधायक माननीय श्री विजयपाल आढती जी ने छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार निःशुल्क दिये जा रहे स्मार्टफोन व अन्य उपलब्धियों तथा कहा कि सभी छात्र-छात्राएं पढाई में इसका लाभ उठायें।
महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के मंत्री अमित अग्रवाल (छावनी वाले) ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 3500 स्मार्टफोन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण हेतु उपलब्ध कराये है जो कि पठन-पाठन में मिल का पत्थर साबित होंगे तथा छात्र-छात्राएं नयी Technology से लैस होकर पूरे विश्व से जुड़ जायेंगे।
महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उप-मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल (रोशे) जी स्मार्टफोन का लाभ पा रहे सभी छात्र-छात्राओं को टैक्नोलॉजी का सदुपयोग करने की सलाह दी।
प्राचार्य डॉ० नवीन चन्द्र सिंह ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा प्रबन्ध समिति के सहयोग के लिये उनका धन्यवाद किया।
अन्त में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रधान अशोक कुमार गुप्ता जी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को भगवान राम के जीवन चरित्र के ऊपर चलकर सफलता ग्रहण करने का मंत्र दिया।
प्रो० संगीता अग्रवाल व प्रो० आर०के० शर्मा द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































