हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत कौशल जागरूकता मोबाइल वैन गुरुवार को बाबूगढ़ के आईईएम कॉलेज पहुंची जहां सभी को नुक्कड़ नाटक और मोबाइल वैन में लगी एलईडी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कोर्सों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को की गई जिसे मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन बुधवार और गुरुवार को जनपद के आठ प्रमुख स्थानों पर जाकर योजना का प्रसार प्रचार करेगी और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के बेहतर और अतिरिक्त अवसर के संबंध में जागरूक करेगी। इस दौरान बाबूगढ़ पहुंची मोबाइल वैन का सभी ने स्वागत किया और छात्रों, शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260



























