हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आलू उत्पादकों को आलू का उचित दाम दिलाने के लिए व्यापारियों ने आलू वायदा व्यापार शुरु करने की अनुमति देने की मांग की है।
दी चैम्बर आफ कामर्स हापुड़ के भूतपूर्व उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सीमन ने कहा कि पूर्व में वायदा व्यापार संचालित करने वाले क्षेत्रीय एक्सचेंजों को पुनर्जीवित करने की जरुरत है और सरकार क्षेत्रीय एक्सचेंजों के लिए नरम कानून बनाए। इन क्षेत्रीय एक्सचेंजों में उन कृषि उत्पादों का वायदा कारोबार होता था जिस क्षेत्र में उसकी उपज होती थी।
आज आलू के भाव निरंतर टूट रहे है और किसान को डिमांड, सप्लाई, खपत और स्टाक की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। आलू का वायदा कारोबार शुरु होने से किसान को ऊपज का सही मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री व वित्त मंत्री को पत्र लिख कर क्षेत्रीय एक्सचेंजों को पुनर्जीवित करने की मांग की है।
NEWYEAR BLAST: Donalds पर पाएं 15% तक Discount, 9602205929

























