👁 0 views Views
जनपद हापुड़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में कोरोना से संक्रमित छह और मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इन छह मरीजों में से तीन हापुड़ के हैं, एक अमरोहा का है, एक बुलंदशहर का है जबकि एक पश्चिम बंगाल का है।
जिले में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 31 से बढ़कर 37 हो चुकी है जबकि एक्टिव केसों की संख्या 39 से घटकर 33 रह गई है। आंकड़ों पर एक नज़र:-
एक्टिव केस: 33
अब तक स्वस्थ हुए मरीज: 37
मृत्यु: 1
कुल मामले: 71


























