हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की किठौर रोड पर शनिवार को कार और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान ऑटो में बैठी करीब 6 सवारियों में चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइट किया।
मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की किठौर रोड का है जब एक ऑटो में करीब आधा दर्जन सवारियां बैठकर कहीं जा रही थी। इसी बीच ऑटो और गाड़ी की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क हादसे में ऑटो में बैठी छह सवारियां घायल हो गई जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…
Read more
























