हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक ऑटो और रोडवेज सिटी बस की भिड़ंत होने से ऑटो में बैठी पांच सवारियां घायल हो गई और ऑटो के परखच्चे उड़ गए. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
दरअसल मेरठ के किठौर का निवासी इमरान पुत्र इकबाल अपने थ्री व्हीलर में पांच सवारी लेकर गढ़ की ओर जा रहा था. जैसे ही वह मेरठ मार्ग पर दौताई गाँव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक रोडवेज सिटी बस से ऑटो की भिड़ंत हो गई जिससे ऑटो में सवार गांव लाडपुरा निवासी मामचंद, उसकी पत्नी भगवती, मां, बेटी, एक वृद्धा तथा अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार सीएचसी में जारी है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























