👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना कोतवाली हापुड़ में छह लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी कर बैनामा कराने के नाम पर छह लाख 43 हजार रुपए हड़पने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। हापुड़ तहसील के गांव असरा के हिमांशु राज सिंह ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने षडयंत्र रच कर धोखाधड़ी करते हुए बैनामा कराने के नाम पर छह लाख 43 हजार रुपए हड़प लिए और वापिस मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस रिपोर्ट में देवीपुरा बुलंदशहर को सोनू कुमार, सादकपुर हापुड़ के मोनू, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, राशिद, फहीमुद्दीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711




















