हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हापुड़ मेरठ लोकसभा के हापुड़ देहात मण्डल के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने चुनावी कार्ययोजना बनायी व सभी को आगामी कार्यों के विषय में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, लोकसभा प्रभारी संजीव वालिया, लोकसभा संयोजक कमल दत्त शर्मा, विधानसभा संयोजक प्रफुल्ल सारस्वत, ज़िला महामंत्री पुनीत गोयल, ज़िला उपाध्यक्ष श्यामेन्द्र त्यागी, राकेश त्यागी, मण्डल प्रभारी मनोज गौतम, मण्डल अध्यक्ष दिनेश त्यागी व समस्त बूथ अध्यक्ष गणउपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि सरकार लोगों के हित में तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600































