
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के मौहल्ला शांति नगर में एक सहायक अध्यापिका के घर हुई सनसनीखेज चोरी का आरोपी टीचर की बहन का बेटा निकला।उसने ही अपने साथी के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मौहल्ला शान्तिनगर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्ता कर लिया,जिनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान (17,200/- रुपये नकदी, पीली व सफेद धातु के आभूषण), 04 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त आई-10 कार बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कनिष निवासी गोपीपुरा हापुड ने अपने साथी निहाल निवासी संजय बिहार हापुड के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने रिश्तेदार (मौसी) के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया,उस वक्त टीचर बीएलओ ड्यूटी पर थी।आरोपी ताला खोलकर घर मे आ घुसे और नकदी जेवर आदि ले गए।























