
सिंह पैंथर हापुड़ ने TCF इलेवन हापुड़ को फाइनल मैच में 22 रनों से दी शिकस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़- SH स्पोर्ट्स क्लब इंडोर & आउटडोर मिनी स्टेडियम हापुड़ के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में स्थानीय क्रिकेट क्लब सिंह पैंथर ने TCF इलेवन हापुड़ के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें 22 रनों से हराकर SH Sports चैलेंज ट्रॉफी ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मैच में सिंह पैंथर के कप्तान प्रीत बाल्यान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंह पैंथर ने निर्धारित 20 ओवर में 173/6 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से धाकड़ पारी खेलते हुए शिवम चौधरी ने 70 रन की पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाजों रजत कुमार ने शानदार 28 रन की नाबाद पारी खेली और जयंत गौड़ ने भी 18 रन की पारी योगदान दिया।
TCF इलेवन की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनजीत सिंह और निर्देश गुज्जर ने 1-1 विकेट चटकाए।
TCF इलेवन को जीत के लिए 174 रन बनाने थे, लेकिन उनकी बल्लेबाजी खासा संघर्ष करती रही और TCF इलेवन की पूरी टीम 151/10 पर सिमट गई।
सिंह पैंथर के सभी गेंदबाजों ने अपनी अच्छी गेंदबाजी से विरोधी टीम को नियंत्रित किया।
सिंह पैंथर हापुड़ की तरफ़ से सभी गेंदबाज़ों ने बहुत घातक गेंदबाजी की अंश बाल्यान ने 2 विकेट झटके व प्रीत बाल्यान ने 2 विकेट लिए जबकि शिवम चौधरी ने भी 2 विकेट चटकाए। फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ़ दी मैच का ख़िताब शिवम चौधरी को दिया गया। Sh स्पोर्ट्स चैलेंज ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ़ था। सीरीज अक्षय चौधरी बेस्ट बैटर ऑफ़ था। टूर्नामेंट शोभित यादव बेस्ट बॉलर ऑफ़ थी टूर्नामेंट मोहसिन अहमद बेस्ट फ़ील्डर ऑफ़ था। टूर्नामेंट अंश बाल्यान को दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हेमन्त उपस्थित रहे। सिंह पैंथर के इस शानदार प्रदर्शन ने नगर में क्रिकेट प्रेमियों को खुशी का माहौल पैदा कर दिया है। अब उनकी नजर अगले सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने पर है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166































