
सिंभावली: ट्रक ने पति को पत्नी के सामने रौंदा, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के न्यू हाईवे का हादसे का मामला सामने आया है जहां एक ट्रक ने पेशाब कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की रात का है जहां अमरोहा जिले के नौगावा सादात थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी मोहम्मद जरीफ अहमद अपनी पत्नी नरगिस खातून, बेटे सुफियान और दो बेटियों के साथ कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। वहीं मृतक जरीफ सिंभावली न्यू बाईपास पर पेशाब करने के लिए कार से उतरा कुछ देर बाद एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मारी जिससे ट्रक और कार दोनों मृतक जरीफ के ऊपर चढ़ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य जो कार में बैठे थे बाल-बाल बच गए।
सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है वहीं परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||






























