
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जमपद के थाना सिंभावली क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार जारी है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। चोरों ने अब एक मकान को अपना निशाना बनाया जहां से जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव बंगोली में चोरों ने बीती रात माइकल कोली के मकान को अपना निशाना बनाया जहां से डेढ़ लाख रुपए की नकदी और डेढ़ तोला सोना चुरा कर चोर फरार हो गए। जब ग्रामीणों को चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651































