सिंभावली: मेरठ निवासी युवक का शव क्रशर पर फंदे से लटका मिला












सिंभावली: मेरठ निवासी युवक का शव क्रशर पर फंदे से लटका मिला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में शनिवार को गन्ना क्रशर पर फंदे से एक युवक का शव लटका देख लोगों में हड़कंप मच गया जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बहावली निवासी फत्ते के रूप में हुई है।

फत्ते काफी समय से औरंगाबाद में श्रीपाल के क्रेशर पर मजदूरी करता था। वह होली पर अपने गांव गया था। शनिवार की शाम को गांव से क्रेशर पर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। शाम करीब 7:00 बजे के आसपास में कामगार कमरे पर पहुंचे तो फत्ते का शव कमरे में कुंदे से लटका देख उन्होंने क्रेशर संचालक को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

अब आप भी जीत सकते हैं बोट कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव गिफ्ट हैंपर, जानने के लिए संपर्क करें: 9045905354 Anmol saxena











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!