हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली शुगर मिल ने पिछले वर्ष का किसानों के न्ने के बकाया का भुगतान कर दिया है। शुगर मिल का दावा है कि जल्द ही वर्तमान सत्र का भी पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। शुगर मिल की ओर से मकर संक्रांति के पर्व पर क्षेत्र के किसानों को गन्ने का गत वर्ष का संपूर्ण भुगतान कर दिया गया है। गन्ने का भुगतान होने से किसानों को आवश्यक कार्य पूरा करने में अब कोई परेशानी नहीं होगी। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे जिन्हें मकर संक्रांति पर तोहफा मिला है। आठ समितियों के माध्यम से कुल 145.24 लाख कुंतल गन्ने की खरीद की गई थी जिसका कुल देय 50030.50 लाख रुपए बनता है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की अंतिम किश्त सोमवार को किसानों के खातों में भेज दी गई है। शुगर मिल के मुख्य महाप्रबंधक करण सिंह ने बताया कि वर्तमान परिसर का भुगतान भी शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497






























