
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस जारी किया है। सोमवार को सिंभावली शुगर मिल लिमिटेड के अध्यक्ष द्वारा बंदी का दूसरा नोटिस जारी किया गया। इससे पहले 18 फरवरी को प्रथम नोटिस जारी किया गया था।
नोटिस में कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि कृषकों के पास अभी भी कुछ गन्ना मिल को आपूर्ति के लिए अवशेष है। ऐसी दिशा में समस्त कृषकों को 25 फरवरी दिन बुधवार के लिए मिल बंदी का द्वितीय नोटिस इस अनुरोध के साथ किया जाता है कि अपना आपूर्ति योग्य समस्त अवशेष गन्ना चीनी मिल को समय सीमा के भीतर अवश्य उपलब्ध कराएं। गन्ने की कमी के कारण मिल का वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 अंतिम रूप से बंद हो जाएगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























