
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में अवैध असलहे के मामले में सारिक नाम की आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ परिवार के लोगों ने जमकर मारपीट की। पुलिस की वर्दी तक फट गई। इस दौरान मौके की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
सिंभावली पुलिस ने रविवार की अपराह्न करीब 4:30 बजे सारिक, नवाब, शमीम, अरबाज, इकरा, अरसी निवासीगण वैठ सिंभावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दरअसल सारिक के हाथ में राइफल के साथ की फोटो वायरल होने के बाद सिंभावली पुलिस ने मामले में घर पर दबिश दी। मौके पर सारिक घर में मिला। पूछताछ करने का प्रयास किया तभी आरोपी पक्ष के लोग चिल्लाने लगे और पुलिस पर आक्रामक हो गए। इसके बाद पुलिसवालों से अभद्रता की। परिजन चीखने, चिल्लाने लगे। पुलिस का आरोप है कि उन्हें परिजनों ने घर के अंदर खींच लिया जिनकी सहायता के लिए पुलिस भी घर के अंदर गई तो सारिक और उसके परिजनों ने पुलिस वालों के साथ गाली गलौज करते हुए मोबाइल फोन से वीडियो बना ली और पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान दरोगा अशोक कुमार की वर्दी फाड़ दी, नेम प्लेट खींचकर फेंक दी जिन्हें इस दौरान चोट आई है। दरोगा संजय सिंह की वर्दी के बटन भी टूट गए हैं जिनके गले में नाखून के निशान है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069






























