
सिम्भावली पुलिस ने तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी का करीब 2.5 कुन्तल विद्युत तार, 40 हजार रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त औजार, एक तमंचा, कारतूस व चार चाकू, चोरी की वारदात में इस्तेमाल दो वाहन बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस पूछताछ के दौरान थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के जंगल ग्राम मुदाफरा, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र व जनपद गाजियाबाद, मेरठ एवं संभल आदि जनपदों में विद्युत तार चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि थाना सिम्भाली पुलिस हरौड़ा नया फ्लाईओवर के पास चैकिंग कर रही थी कि दो कार में सवार पांच बदमास पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जो ट्रांसफार्मर व विद्युत लाइन से तार चोर गिरोह से सदस्य निकले। गिफ्तार बदमाश जनपद अमरोहा के थाना गजरौला के गांव पपसरा खादर का मोनिश, अरबाज, नाजिम, तथा जनपद बिजनौर के थाना हिमपुरदीपा के गांव उपमीपीर का नौशाद, तथा मसीफ का जमशेद है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के विद्युत तार चोर व अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध जनपद गाजियाबाद, संभल, बिजनौर व हापुड़ में विद्युत तार चोरी व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब 07 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG






















