गोकशी करने वाले गैंग का सरगना सिंभावली पुलिस ने किया गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने गौकशी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुशाहिद पुत्र तुफैल निवासी गांव सैना थाना सिंभावली जनपद हापुड़ है। इससे पहले पुलिस मुठभेड़ में गैंग के तीन बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर चुकी है। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि 19-20 अक्टूबर को सिंभावली थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग गांव में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले थे। रविवार को पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गोकशी की घटना करने वाले गैंग के सरगना मुशाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इससे पहले चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के दौरान गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मोहसिन व शहजाद निवासी रतुपुरा, शहजाद निवासी मोहल्ला भंडापट्टी हापुड़ को नयाबांस नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601








  • Related Posts

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    🔊 Listen to this ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चला कर 40 ऐसे वाहनों के चालान…

    Read more

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप
    error: Content is protected !!