हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की शाम को दिल्ली से बिजनौर जा रही एक निजी बस का टायर अचानक फट गया। इस दौरान टायर के ऊपर लगी सीट पर बैठा बिजनौर के चांदपुर का रहने वाला यात्री सादिक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक बस दिल्ली से बिजनौर जा रही थी। जैसे ही निजी बस सिंभावली के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची तो गांव बक्सर के पास बस का टायर अचानक फट गया जिसकी वजह से जोरदार आवाज आई और अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान टायर के ऊपर लगी सीट पर बैठा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130



























