
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली शुगर मिल ने मिल बंदी हेतु प्रथम नोटिस जारी कर किसानों से अपील की है कि वे मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना समयान्तर्गत मिल में आपूर्ति करें।
नोटिस के अनुसार पेराई सत्र 2025-2026 हेतु मिल बंदी का प्रथम नोटिस 23 फरवरी-2026 का दिया जाता हैं ताकि समस्त किसान मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना उपरोक्त समयान्तर्गत मिल में आपूर्ति करने का कष्ट करें। तदुपरान्त गन्ने की कमी में चीनी मिल वर्तमान पेराई सत्र में अंतिम रुप से बंद हो जाएगी।
























