हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में छात्राओं व महिलाओं को लगातार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला हापुड़ की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी, हेड कांस्टेबल कोमल त्यागी, कॉन्स्टेबल रश्मि और कांस्टेबल अंकित तोमर के साथ सिम्भावली के गांव मुरादपुर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची जहां छात्राओं को मिशन शक्ति के साथ-साथ अन्य शासकीय योजनाओं के बारे में जागरूक किया। 1090, 1098, 112, 108, 181, 102, 1076 आदि महिला हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। साथ ही बताया कि किस तरह साइबर ठग ठगी को अंजाम देते हैं। पुलिस ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि ठगों की बातों में ना आए और अपने खाते की जानकारी किसी को ना बताएं।




























