हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की ब्रजनाथपुर और सिंभावली शुगर मिल के 20 अक्टूबर से चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 20 अक्टूबर से ही चीनी मिलें चलेंगी। गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि चीनी मिलों का संचालन 20 अक्टूबर से ही होगा। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश यह रहेगी कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही किसानों के गन्ना बकाया का शत प्रतिशत भुगतान करा दिया जाए। वहीं राणा ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि किसानों के गन्ना का बकाया 4 हजार 900 करोड़ रुपए का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया जाए। वहीं राणा ने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि किसानों को जितना भुगतान पिछली दोनों सरकारों के 10 सालों में हुआ था उससे ज्यादा भुगतान योगी सरकार ने साढ़े 4 सालों में किया है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010






























