हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज में चोरों ने एक कारोबारी के घर से चांदी के बर्तन, नकदी समेत आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के कविनगर निवासी दवा कारोबारी अशोक कुमार गुप्ता का पिलखुवा के किशनगंज में एक पुश्तैनी मकान है. मकान की देखभाल दो चौकीदार संभल निवासी मोहित और उसके चाचा करते हैं. शनिवार की सुबह मकान का पिछला गेट खुला देख पड़ोसियों ने दवा कारोबारी को मामले से अवगत कराया. अशोक अपने पुश्तैनी घर पहुंचे जहां मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो कारोबारी के होश उड़ गए. चोरों ने दरवाजा तोड़ 50 हजार रुपए नकद, दो लाख रुपए कीमत के चांदी के बर्तन, एक लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों को चुरा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050






























