
सिख समाज करेगा नगर संकीर्तन का भव्य स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी, भाई दियाला जी, भाई सती दास जी, भाई मती दास जी के 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी को समर्पित आसाम की पवित्र धरती से भिन्न भिन्न राज्यों से होते हुए 10 सितंबर 25 को हापुड़ पहुंचेगी नगर संकीर्तन यात्रा।
महान नगर कीर्तन के स्वागत, लंगर, चाय,पानी आदि के सुचारू प्रबन्ध के लिए हापुड़ शहर के सिख समाज के प्रमुख सदस्यों की यू पी सिख मिशन हापुड़ के नेतृत्व में एक जरूरी मीटिंग बुलाई गई जिसमें सभी सदस्यों ने नगर कीर्तन के स्वागत लंगर, चाय, पानी आदि के बेहतर प्रबन्ध करने का फैसला लिया और विश्वास दिलाया कि नगर संकीर्तन के स्वागत में कोई कमी नही रखी जाएगी।सभी सदस्यों को अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी की तरफ से निमंत्रण पत्र दिए गए।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867



























