फ्लाईओवर पर लगा साइन बोर्ड हुआ उल्टा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर लगा हापुड़ का साइन बोर्ड इन दिनों उल्टा लटका हुआ है जिससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही हापुड़ आने वाले वाहन सवारों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग और राहगीरों की मांग है कि जल से जल्द विभाग के लापरवाह अधिकारी इस ओर ध्यान दें और बोर्ड को दुरुस्त करें। बड़ी बात तो यह है कि अधिकारियों को यह लटका हुआ बोर्ड ही नजर नहीं आता।
आपको बता दें कि मेरठ से हापुड़ आने के दौरान जैसे ही एफसीआई कॉलोनी के पास पुल पर वाहन चढ़ते हैं तो वाहन चालकों की सुविधा के लिए हापुड़ का एक साइन बोर्ड लगाया हुआ है जो कि उल्टा होकर गिरने की स्थिति में है लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है। ऐसे में हापुड़ आने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वही उल्टा लटका यह बोर्ड हादसों को भी न्योता दे रहा है। यदि यह गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























