हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी तेजी से चल रही है। 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। ऐसे में राम मंदिर हापुड़ के फूलों से महकेगा जहां जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के किसान को 10 टन फूलों का आर्डर मिला है।
जनपद हापुड़ के फूलों की देश-विदेश में मांग है। सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगड़ी में रहने वाले किसान तेज सिंह बहादुर ने बताया कि वह पिछले 35 सालों से फूलों की खेती कर रहे हैं। उनके यहां करीब एक दर्जन से ज्यादा प्रकार के फूल हैं। गुलाब के फूलों की भी चार-पांच तरह की वैरायटी हैं जिनमें लाल गुलाब, पीला गुलाब, पिंक गुलाब और अन्य गुलाब शामिल हैं। तेग बहादुर सिंह को 10 टन फूलों का आर्डर अयोध्या राम मंदिर से मिला है। इसकी तैयारी में वह जुट गए हैं। 10 टन फूलों में 100 बॉक्स प्रिंजेथियम, 50 से 60 बॉक्स ऑर्किड, बर्ड ऑफ़ पैराडाइस, 20 से 25 बॉक्स एंथोरियम के हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























