श्रीराम नाम फेरी का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ की अगुवाई में मंगलवार को नगर में श्रीराम नाम फेरी निकाली गई। फेरी में शामिल लोग नागरिकों ने अक्षत निमंत्रण पत्र, श्रीराम मंदिर का चित्र भेंट कर 22 जनवरी को दिवाली मनाने का न्यौता दे रहे थे। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रीराम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
श्री राम नाम फेरी हापुड़ के श्री मंशा देवी मंदिर से शुरु होकर कोठी गेट, कसेरठ बाजार, गोल मार्किट से अतरपुरा चौपला, पक्काबाग होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम किया। सभा के प्रधान रोहित गर्ग, राजीव जिंदल, पुरुषोत्तम चौबे, आशुतोष, पुनीत गर्ग, रविंद्र गुप्ता बैंक वाले,. अतुल आजाद आदि ने श्रीराम नाम फेरी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622



























