
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लिए श्रीकृष्ण द्विवेदी जिलाध्यक्ष निर्वाचित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ हापुड़ कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव रविवार को हापुड के श्री शांति स्वरूप कृषि इण्टर कालेज में चुनाव अधिकारी विनोद कुमार जिला मंत्री उ०प्र०माध्यमिक शिक्षक संघ बिजनौर के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस चुनाव में जनपद अध्यक्ष के पद पर श्रीकृष्ण द्विवेदी, जिला मंत्री के पद पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह और कोषाध्यक्ष के पद पर राजेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीकृष्ण द्विवेदी ने जनपद हापुड के विद्यालयों से आए हुए शिक्षक- शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव शिक्षक हित के लिए कार्य करेंगे।इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालय से आए सैकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR




























