
श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति का चुनाव संपन्न, परिणाम पर टिकी निगाह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव रविवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इसके पश्चात मतगणना शुरू होगी जिस पर सभी की निगाह टिकी हुई है। आपको बता दें कि 1552 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। परिणाम आने से पहले प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ती दिख रही हैं। श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव रविवार की सुबह 9:00 बजे शुरू हुए जो शाम 4:00 बजे तक संपन्न हुए। चुनाव में छह पदों पर 12 और 15 सदस्यों के लिए 30 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे। रविवार की रात तक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731






























