हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रमुख मार्ग उस दौरान राम नाम की धुन में भक्ति मय हो गए जब 22 जनवरी को निकलने वाली विशाल धर्म शोभायात्रा से पहले शनिवार को प्रचार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा उन मार्गों से निकली जहां से विशाल धर्म शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जय श्री राम के उद्घोष से इलाका गूंज उठा।
श्री गंगा यमुना सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर निकाल रहा विशाल धर्म शोभा यात्रा:
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रभु राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिससे राम भक्तों में हर्ष की लहर है। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री गंगा यमुना सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में हापुड़ में 22 जनवरी को विशाल धर्म शोभा यात्रा निकाल रहा है। यह शोभायात्रा हापुड़ के बालाजी मंदिर से शुरू होगी जो कि दिल्ली रोड से होते हुए तहसील चौराहा, फ्रीगंज रोड, कलेक्टर गंज के बाहर से यू टर्न लेकर रेलवे रोड, से अतरपुरा चौराहा से गढ़ रोड से पक्का बाग चौराहा से किशनगंज के सामने से यू टर्न लेकर चंडी रोड से मेरठ गेट पुलिस चौकी से सराफा बाजार से होते हुए टीकाराम तेल वाले से छोटी बड़ी मंडी पटिया से कसेरठ बाजार से होते हुए कोठी गेट, बुलंदशहर रोड से होते हुए तहसील चोपला, जवाहर गंज के बाहर से होते हुए अतरपुरा चोपला पर स्थित मां पथवारी मंदिर पर संपन्न होगी।
निकली प्रचार यात्रा:
विशाल धर्म शोभायात्रा से पहले उपरोक्त मार्ग से शनिवार को प्रचार यात्रा निकाली गई। लोगों को शोभायात्रा से जुड़े पंपलेट आदि वितरित किए गए और सभी से इस पर्व में हिस्सा लेने का निवेदन किया। इस अवसर पर श्री बालाजी धाम के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज, मंदिर के मुख्य पुजारी अमित मिश्रा, राम भक्त अर्जुन पुंडीर, हर्ष शर्मा, भाजपा नेता आरके टोनी शर्मा, भाकियू संघर्ष के पदाधिकारी विजय कुमार सर्राफ, राम भक्त ऋतिक त्यागी, मोहित बंसल, मोहित पाल, हर्षित दीक्षित, अमन शर्मा, हर्षित दीक्षित, करण सेठी आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























