बड़ी धूमधाम से निकली श्री बालाजी महाराज की रथ यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के तत्वाधान में तृतीय श्री बालाजी महाराज की छठी उत्सव से पहले श्री बालाजी महाराज की रथ यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई जिसमें बाबा के भक्तों ने बाबा की ध्वजा लेकर नंगे पैर नगर में भ्रमण किया। पीछे-पीछे बाबा के बाल रूप के दर्शन और राम दरबार का डोला निकाला गया। बाबा की ज्योति ने भक्ति अलख जगादी। बाबा की रथ यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर पिलखुवा शहर के मुख्य बाजार से होती हुई लाल गंगा सहाय अधौडी वालों की धर्मशाला में पहुंची। यात्रा के दौरान हजारों भक्त नाच कर गाकर खुशी मना कर बाबा का गुणगान करते हुए नजर आए। बाहर जिलों से भी काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।
श्री बालाजी महाराज की रथ यात्रा के दौरान बाजार में कई लोग दर्शन करने पहुंचे जिसमें लाडले खाटू वाले संस्था के मुख्य संचालक मोहित गर्ग द्वारा एक विशेष स्वागत फूलों द्वारा किया गया जिसमें संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को ठंडे जल प्याऊ की सेवा की।
नारायण जी गाजियाबाद वालों ने यात्रा के दौरान पानी कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट चिप्स अनेक प्रकार से भक्तों को सेवा में लग नजर आए।
वहीं राजेश कुमार राघव संजय तिवारी ने यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को हलवे की प्रसादी की सेवा की।
वरुण शर्मा सभासद जोली, विशाल, संजय गर्ग ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए ठंडे जल कोल्ड ड्रिंक की सेवा की।
पिलखुवा मेन तिराहे पर महावीर पान वाले, केशव, दिनेश बंसल, नितिन बंसल ने भी गर्मी के समय को देखते हुए यात्रा में पैदल चल रहे भक्तों को ठंडाई रोबजा पिलवाकर बहुत ही पुण्य का काम किया है।
वहीं श्याम मित्र मंडल अमित मित्तल, गोपाल, विपुल गर्ग, पीयूष शुक्ला, नीरज उर्फ बंटी, फरीदनगर वाले ठाकुर द्वारा समिति के सौजन्य से ठंडे जल की सेवा की। अंकुश गर्ग दिव्या सक्सेना सुरेंद्र सक्सेना मोहित कुमार सौरभ गुप्ता द्वारा भी भक्तों को जलजीरा पीलवा कर एवं केवड़े की वर्षा अलग तरीके से की गई जो देखने में अलग थी। सड़क के बीचो-बीच फौवारा लगवा कर शुभ नेक कार्य किया है।
श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल ने सभी का हृदय की गहराई से धन्यवाद दिया और बताया कि इन सभी संस्थाओं ने काफी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है और आशा है कि आगे भी ऐसे ही सहयोग और प्यार मिलता रहेगा। शनिवार की शाम 6:00 बजे से श्री बालाजी महाराज के भजनों पर गुणगान किया जाएगा जिसमें गायक नरेश सैनी फरीदाबाद आकांक्षा मित्तल बिजनौर सचिन शर्मा हापुड़ अन्य कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों का गुणगान किया जाएगा। मंच संचालन अमित भोला द्वारा किया जाएगा।
श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया बाबा की विशाल छठीउत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें कई जिलों से श्रद्धालु आकर बाबा के भजनों मैं हिस्सा लेंगे वही सब भक्तों से समय पर पहुंचने की अपील की है आयोजक कमेटी के सदस्य सुनील गर्ग मोहित गुप्ता विनोद मित्तल अनुज मित्तल मनोज मित्तल धर्म प्रकाश शर्मा अमन मित्तल सुरेंद्र सक्सेना, दीपक वर्मा मनोज मित्तल जितेंद्र सक्सेना अंकुर सिंघल विपिन कुमार देवेंद्र कुमार राजेश कुमार उर्फ टीटू धर्मेंद्र कुमार गौरव गैस वाले वरुण गर्ग पीयूष पीयूष कुमार गौरव गोयल उषा गोयल रूबी गर्ग नैना सक्सैना बबीता अग्रवाल खुशबू गोयल शिखा सिंगल माला मित्तल तपस्या देवी रेखा सक्सेना मंजू देवी क्षमा सक्सेना पारूल अलका गर्ग विनीत गर्ग पूजा अर्चना रुचि आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























