
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के पिलखुवा में स्थित वीआईपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या बीना शर्मा द्वारा इस्तेमाल किए गए अपशब्दों व हत्या की धमकी देने के मामले में डीआईओएस बेहद गंभीर है। डीआईओएस हापुड़ डॉक्टर श्वेता पुठिया ने बताया कि मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। प्रति उत्तर या संतोषजनक जवाब न मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी और मैनेजमेंट को प्रधानाचार्या को पद से हटाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























