हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर में रूपों के लेनदेन को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक के हाथ में भी गोली लगी है जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पिलखवा के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी हैदर ने बताया कि उसने किसी व्यक्ति से ब्याज पर रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि गुरुवार की रात को घर में घुसकर व्यक्ति ने अभद्रता की जिसका विरोध करने पर जमकर मार पिटाई की। शोर सुनकर हैदर का भाई फरमान और साहिल मौके पर पहुंचे लेकिन युवक ने फायरिंग कर दी जो कि फरमान के हाथ में जा लगी। वहीं इस दौरान साहिल भी घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101


































