
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा में शुक्रवार की शाम ₹25000 के विवाद में एक युवक पर हमलावरों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक घायल हो गया जिसे हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार पुरानी चुंगी निवासी मनसाद पुत्र हाजी अब्बास अपने पिता के साथ चाय की दुकान पर बैठता है जिस पर शुक्रवार की शाम 25000 रुपए के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने मनसाद पर गोलियां चलाई। गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।



























