हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ताराचंद्र इंटर कॉलेज के पास लगे मेले में गुलशन निवासी इंद्रगढ़ी पीर वाली पर मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। हालांकि इस दौरान वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुलशन ने बताया कि 31 अगस्त को वह ताराचंद कॉलेज के पास लगे मेले में गया था। इसी बीच मोहल्ले का जग्गा अपने कुछ साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और तमंचे से गोली चला दी। हालांकि इस दौरान उसे गोली नहीं लगी। सवाल यह खड़ा होता है कि तमंचा आया कहां से? पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763

























