हापुड़,सीमन (ehapurnews.com ):जनपद के गांव मुबारकपुर में
शौर्य शक्ति फाउंडेशन हापुड़ द्वारा सोमवार को सौर ऊर्जा की ट्रेनिंग नौजवानों को दी गई।
संस्था के संस्थापक सदस्य आशुतोष शर्मा ने बताया संस्था के सदस्य गत 10 वर्षों से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं और अब संगठन के माध्यम से नौजवानों को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।उन्होंने ने बताया सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आने वाले समय में बहुत संभावनाएं हैं और रोजगार के बहुत मौके इस क्षेत्र में उपलब्ध है।
संस्था का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जाए।
सौर ऊर्जा के द्वारा बिजली का बिल कम किया जा सकता है और साथ ही ग्रामीणों को एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
आज उत्तर प्रदेश में पूरे देश में सबसे महंगी बिजली है यदि उत्तर प्रदेश के नौजवान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर कार्य करना शुरू कर दें तो बिजली के रेट भी कम हो जाएंगे और एनर्जी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के गांव आत्मनिर्भर भी हो जाएंगे, साथ ही नए रोजगार का सृजन इस क्षेत्र में होगा।
इस मौके पर मेजर युद्धवीर सिंह सिसोदिया,अंकित भडाना, रोहित नागर, रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह उपस्थित थे।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169



























