हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में कुछ लोगों को दुकान के सामने पटाखे छोड़ने से मना करने पर युवक भड़क उठे और उन्होंने दुकान पर मौजूद बाप-बेटे के साथ मारपीट की जिन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी विकास ने बताया कि वह सब्जी की दुकान करता है। रविवार की रात गांव के कुछ लोग उसकी दुकान के सामने पटाखे फोड़ रहे थे कि उसने लोगों से पटाखे कुछ दूरी पर छोड़ने के लिए कहा जिससे आरोपी आग बबूला हो गए और उन्होंने सब्जियां सड़क पर फेंक दी और गल्ले से दस हजार रुपए भी निकाल लिए। जब विकास ने इसका विरोध किया तो उसे पीटा साथ ही उसके पिता के साथ भी मार पिटाई की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622
































