हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्री गंज रोड पर स्थित कचहरी के सामने पुलिस हिरासत में पेशी पर आए मुलजिम लाखन भड़ाना की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आपको बता दें कि लाखन पर साल 2019 में धौलाना के गांव नगला उदयरामपुर में सुधीर की हत्या के मामले में हत्या के षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज हुआ था. इसी मामले में लाखन को हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस हापुड़ कचहरी लेकर आई थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय लाखन के खिलाफ फरीदाबाद के सूरजकुंड थाने में दुष्कर्म, अवैध हथियार, लड़ाई-झगड़े, अवैध खनन व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज थे. एक मुकदमा जनपद हापुड़ के धौलाना थाने में भी दर्ज किया गया था. लाखन फिलहाल नीमका जेल में बंद था. बताया जा रहा है कि नीमका जेल में वह दुष्कर्म के एक मामले में सजा काट रहा था. मंगलवार को वह हापुड़ कचहरी लाया गया.
24 नवंबर साल 2019 को फरीदाबाद के आनंदपुर गांव के सचिन और सागर की बारात धौलाना के गांव नगला उदयरामपुर में आई थी जिसमें दुल्हनों की विदाई के समय कुछ हमलावरों ने सुधीर पर गोलियों की बरसात कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि गोलीकांड में 5 ग्रामीण घायल हो गए थे जिनका कई दिनों तक उपचार चला. सुधीर के चचेरे भाई सोनू ने पुलिस को धौलाना थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की. वहीं लाखन का नाम विवेचना के दौरान छोड़ा गया था जो हत्याकांड के समय जेल में बंद था. इसी मामले में उसे हापुड़ कोर्ट लाया गया जहां हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया.
यह भी बता दें कि सुशील और लाखन बचपन के दो दोस्त हैं जो साल 2017 में दो पक्षों के बीच चली आ रही वर्चस्व की लड़ाई में एक दूसरे के खून के प्यासे बन बैठे.
मोबाइल खरीदने पर पाएं एक हजार रुपए तक का कैशबैक: 7503555520
























