हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वेठ में नहर किनारे पिछले दो दिनों से एक विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए जिन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अजगर नहर में ही रहता है जो समय-समय पर बाहर आ जाता है। अजगर को देखकर ऐसा लगता है कि उसने हाल ही में किसी जानवर को अपना निशाना बनाया है।
आपको बता दे कि गांव वेठ में नहर की पटरी से कुछ लोग गुजर रहे थे तभी ग्रामीणों की नजर करीब 12 फीट लंबे अजगर पर पड़ी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर एक युवक पहुंचा जिसने अजगर को पकड़कर नहर में भेजने का प्रयास भी किया। अजगर निकलने से क्षेत्र में दहशत की स्थिति है। किसान खेतों पर काम करने से कतरा रहे हैं जिनका कहना है कि अजगर का निकलना खतरे की घंटी से कम नहीं है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























