विद्यार्थी परिषद की शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हापुड़ में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को हापुड़ में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल हजारों छात्र-छात्राएं हाथों में भगवा पताका तथा तख्तियां लिए थे जिन पर भारत माता की जय तथा देश भक्ति से ओत-प्रोत नारे स्वावलम्बन से होगा उत्थान, पुनः बनेगा भारत महान, लिखे थे। गले में भगवा पटका डाले हजारों छात्र-छात्राओं की यह शोभा यात्रा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ आगे बढ़ रही थी। शोभा यात्रा का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
आपकों बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के 21 जिलों का हापुड़ में तीन दिवसीय प्रांतीय दिवस का आयोजित किया गया है जिसमें मेरठ प्रांत के कोने-कोने से हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए है। रविवार को सम्मेलन का समापन होगा।
नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

























