हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला शिवपुरी निवासी पंकज गोयल ने अपने भाई अमित गोयल और एक बैंक के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पंकज गोयल का आरोप है कि उसके भाई ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर से मिलकर छ्लकपट कर पिता बाल किशन दास के खाते से 56 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि हापुड़ के न्यू शिवपुरी निवासी पंकज गोयल पुत्र स्वर्गीय बाल किशन दास ने आरोप लगाया है कि उसके भाई अमित गोयल ने कोठी गेट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर के साथ मिलकर उसके पिता के खाते से 56, 500 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पंकज ने न्याय के लिए कोर्ट में गुहार लगाई थी जिसके बाद 156 (3) सीआरपीसी के तहत पुलिस ने अमित गोयल और बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर के खिलाफ धारा 120 बी और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























