
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना की बेटी शिवानी त्यागी ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपने गांव, परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। परीक्षा का परिणाम छह मार्च को आया।
इस सफलता की खबर से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव दतियाना में जश्न जैसा माहौल है और लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। शिवानी त्यागी के पिता हिरदेश त्यागी ने बेटी की इस उपलब्धि पर भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है।
उन्होंने बताया कि शिवानी ने कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
उन्होंने कहा, “बेटी की मेहनत रंग लाई है, आज पूरा परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है।”
बताया जा रहा है कि शिवानी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं और उनका सपना देश की सेवा करना था। अपनी इसी सोच और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। गांव दतियाना में खुशी का माहौल है और हर कोई इस होनहार बेटी की सफलता पर गर्व कर रहा है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846































